- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Moto G86 Power 5G:...
प्रौद्योगिकी
Moto G86 Power 5G: बैटरी दमदार और कैमरा,धमाल मचाने को तैयार है ये धांसू फोन
Sarita
31 July 2025 9:23 AM IST

x
Moto G86 Power 5G: मोटोरोला ने 20,000 रुपये से कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट दमदार 6720mAh बैटरी, मीडियाटेक प्रोसेसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन, HDR10 प्लस जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस फोन की बिक्री किस दिन से शुरू होगी, इस फोन के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे और इस फोन में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेंगे? आइए जानते हैं।
Moto G86 Power 5G की भारत में कीमत
इस लेटेस्ट मोटोरोला स्मार्टफोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB/256GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री 6 अगस्त से कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी शुरू होगी।
प्रतियोगिता
इस प्राइस रेंज में, मोटोरोला के इस फोन का मुकाबला नथिंग फोन 2 प्रो (कीमत 18999 रुपये), ओप्पो रेनो 12 5G (कीमत 19999 रुपये), रियलमी P3 5G (कीमत 18499 रुपये) और पोको X7 5G (कीमत 18999 रुपये) जैसे मॉडलों से है।
मोटो G86 पावर 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: इस मोटोरोला मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की सुपर HD रेजोल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन है जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।
चिपसेट: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए, मोटो G86 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में मैक्रो मोड वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा।
बैटरी: फोन में जान फूंकने के लिए 6720mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट टर्बोपावर सपोर्ट के साथ आती है।
कनेक्टिविटी: डुअल नैनो सिम के साथ आने वाले इस फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, 5G, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
TagsMoto G86 Power 5GबैटरीफोनMoto G86 Power 5Gbatteryphone जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





