प्रौद्योगिकी

Moto G85 फोन की जानकारी मिलेगा 50MP मेन कैमरा के साथ 5000mAh बैटरी,जाने फीचर

Tara Tandi
21 Jun 2024 6:15 AM GMT
Moto G85 फोन की जानकारी मिलेगा 50MP मेन कैमरा के साथ 5000mAh बैटरी,जाने फीचर
x
Moto Smartphones मोबाइल न्यूज़ : मोटोरोला जल्द ही Moto G85 लॉन्च करने जा रहा है। फोन को कई सर्टिफिकेशन में देखा जा चुका है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। अब एक और लीक सामने आई है जिसमें Moto G सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन बताए गए हैं। फोन को लेकर सामने आई लीक्स के मुताबिक इसमें 6.67 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल हो सकता है। रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है।
फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नीचे दी गई है।
लॉन्च से पहले Moto G85 के पूरे स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जाने-माने टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लिस्ट किए हैं। फोन 6.67 इंच के 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले से लैस आ सकता है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 395ppi हो सकती है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखा जा सकता है।
टिपस्टर के मुताबिक, फोन का 50MP रियर मेन कैमरा f/1.79 अपर्चर वाले Sony IMX882 सेंसर से लैस होगा। इस लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी देखा जा सकता है। मेन कैमरे के अलावा यहां 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर देखा जा सकता है, जिसका अपर्चर f/2.2 हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जा सकती है।
फोन की बैटरी क्षमता 5000mAh हो सकती है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग क्षमता देखी जा सकती है। फोन में 8 जीबी रैम या 12 जीबी रैम दी जा सकती है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, NFC, GPS (A-GPS), GLONASS और USB 2.0 शामिल हैं। फोन में दो माइक्रोफोन हो सकते हैं। साथ ही साउंड के लिए यहां डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर मिल सकते हैं। डिवाइस का डाइमेंशन 161.91 x 73.06 x 7.59mm और वजन 171 ग्राम हो सकता है।
Next Story