भारत
ससुराल में दामाद की हत्या से फैली सनसनी, गाय की भी ली जान, पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
21 Jun 2024 11:31 AM IST

x
चचेरे भाई को घायल कर दिया।
मथुरा: मथुरा के छाता में पति-पत्नी के विवाद में बेटी के बुलावे पर पहुंचे घरवालों ने ससुराल में दामाद की हत्या कर दी। चचेरे भाई को घायल कर दिया। बुधवार आधी रात हुई वारदात में ग्रामीणों को देख हमलावर भाग निकले। पिता ने बहू समेत छह नामजद व पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया है। छाता पुलिस ने बताया, गांव तरौली जनूबी निवासी राजेन्द्र के दो बेटों वीरेंद्र और लक्ष्मण से करीब 10 वर्ष पूर्व गांव बबरौद, अछनेरा (आगरा) निवासी बहनें कमलेश व गुड़िया से शादी हुई थी। बुधवार को वीरेंद्र व पत्नी कमलेश में विवाद हुआ था। कमलेश और गुड़िया ने मायकेवाले बुला लिए। रात करीब 12 बजे पहुंचे मायकेजनों ने वीरेंद्र की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।
गांव तरौली जनूबी में ससुरालियों द्वारा किए गए हमले का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे। लोगों को आता देख हमलावर अपनी गाड़ी और बाइक लेकर भागे। इस दौरान तेज रफ्तर बोलेरो गाड़ी की रास्ते में आई गाय को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे गाय की मौत हो गई।
छाता के गांव तरौली जनूबी में आधी रात दामाद की बेरहमी से हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में पत्नी कमलेश के बुलाने पर उसके भाई भूदेव, प्रभु, पिता बालो, महेश निवासीगण बबरौद, अछनेरा (आगरा) के अलावा चार अज्ञात लोग निवासी बरौली, छाता घर आ गए। आरोप है कि उन्होंने वीरेन्द्र पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीरेंद्र के पिता राजेन्द्र ने कहा कि वह और उनका भतीजा पास ही सो रहे थे। उन्होंने जब बेटे को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
पड़ोसी जागकर बाहर आए तो हमलावर बोलेरो व दो बाइकों पर आरोपी बरौली की ओर भाग गए। इस दौरान आए ग्रामीणों ने घायलों को केडी मेडिकल अकबरपुर में भर्ती कराया। बेटे वीरेन्द्र को सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस टीमें लगाई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





