- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Moto G Stylus 5G...
प्रौद्योगिकी
Moto G Stylus 5G (2024) या Moto G 5G (2025), कौन सा फोन देता है सुपर वैल्यू फॉर मनी?
Tara Tandi
18 May 2025 5:52 PM IST

x
Moto G Stylus टेक न्यूज़: Moto G Stylus 5G (2024) और Moto G 5G (2025), दोनों ही बेहतरीन बजट स्मार्टफोन कहे जाते हैं। दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन मिलती है और बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन में 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी दी गई है। साथ ही इनके चिपसेट भी अच्छा परफॉर्म करते हैं। लेकिन दोनों में से कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू? इस तुलना के माध्यम से जानते हैं।
Design and display
दोनों ही मोटोरोला फोन में फ्लैट डिस्प्ले हैं जिसमें पंच होल डिजाइन है। लेकिन Moto G 5G (2025) में बेजल्स चिन की ओर कुछ मोटे हैं। दोनों फोन में एक जैसा ही लैदर फिनिश दिया गया है। यह प्रीमियम लुक देता है और ग्लास बैक की तुलना में बेहतर ग्रिप देता है।
Motorola के दोनों फोन 6.7 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। लेकिन Moto G Stylus में OLED डिस्प्ले है जो ज्यादा वाइब्रेंट कलर्स पैदा करता है। इसमें रिजॉल्यूशन भी ज्यादा दिया गया है। वहीं, Moto G 5G (2025) में LCD पैनल है।
Camera
दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 13MP अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। Moto G Stylus 5G लो-लाइट में भी अच्छे रिजल्ट ले आता है। यह इमेज डिटेल ज्यादा बेहतर पैदा करता है। साथ ही नॉइज रिडक्शन भी संभालता है। वहीं, Moto G (2025) को लो-लाइट में संघर्ष करना पड़ता है। डिटेल कम दिखती हैं। साथ ही ब्लर और नॉइज भी ज्यादा नजर आता है। Moto G 5G (2025) सेल्फी कैमरा संतोषजनक रिजल्ट दे देता है।
Performance and software
Moto G Stylus 5G (2024) में Snapdragon 6 Gen 1 (4nm) चिपसेट है। Moto G 5G (2025) में Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट है।
Battery
दोनों ही फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है। यह एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। दोनों ही फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट है और दोनों फोन 30W चार्जिंग स्पीड के साथ आते हैं। Stylus मॉडल में कंपनी ने 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
Price
Moto G Stylus 5G (2024) की कीमत लगभग 25,000 रुपये है। जबकि Moto G 5G (2025) की कीमत लगभग 17,300 रुपये है। दोनों ही फोन बजट यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हैं। लेकिन कहीं कहीं पर कुछ अंतर है जो यूजर की चॉइस पर निर्भर करता है। अगर आपको OLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा, वायरलेस चार्जिंग चाहिए तो Moto G Stylus 5G (2024) की ओर जा सकते हैं। वहीं, अगर बजट बहुत ज्यादा टाइट है और ऐसा फोन चाहिए जो रोजमर्रा की जरूरतों को निभा सके तो Moto G 5G (2025) की ओर जा सकते हैं।
TagsMoto G Stylus 5G 2024Moto G 5G 2025सुपर वैल्यू फॉर मनीSuper Value for Moneyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





