भारत

पुलिसकर्मी की मौत का LIVE वीडियो, जगह-जगह बैरिकेडिंग, एनकाउंटर में तस्कर ढेर

jantaserishta.com
18 May 2025 5:00 PM IST
पुलिसकर्मी की मौत का LIVE वीडियो, जगह-जगह बैरिकेडिंग, एनकाउंटर में तस्कर ढेर
x
मचा हड़कंप.
जौनपुर: शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिसकर्मी दुर्गेश सिंह को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल हुए सिपाही को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दरअसल, घटना के वक्त चंदवक थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान चंदवक से आजमगढ़ की ओर जा रही पिकअप ने रुकने के बजाय तेजी से बैरिकेड तोड़ते हुए कई प्राइवेट गाड़ियों को टक्कर मारी और चंदौली के रहने वाले सिपाही दुर्गेश सिंह (35) को कुचलते हुए फरार हो गई.
इस घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पशु तस्करों की तलाश में 10 टीमें गठित कीं. कोइलारी गांव के पास पिकअप का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में तीन तस्करों को गोली लगी, जिनमें सलमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेंद्र यादव और गोलू यादव घायल हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि घटना में घायल पराऊगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह का इलाज भी वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. यह वही पिकअप थी जो जलालपुर क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला कर चुकी थी. फिलहाल मृत सिपाही दुर्गेश सिंह का पोस्टमार्टम ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null