- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- मोबाइल यूजर्स अब...
प्रौद्योगिकी
मोबाइल यूजर्स अब टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट पर देख सकेंगे नेटवर्क कवरेज मैप
jantaserishta.com
10 April 2025 11:00 AM IST

x
नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और यूजर्स को सशक्त बनाने के लिए ट्राई की ओर से दिए गए आदेश के बाद, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) ने अपनी वेबसाइट पर टेलीकॉम कवरेज मैप पब्लिश कर दिए हैं।
कवरेज मैप स्टैंडर्ड कलर स्कीम के साथ आसान पहुंच और नेविगेशन के लिए विभिन्न यूजर्स फ्रेंडली सुविधाएं प्रदान करते हैं। यह संबंधित टेलीकॉम कंपनी द्वारा उनके क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली 2जी, 3जी, 4जी या 5जी के कवरेज को देखने का विकल्प भी प्रदान करता है। संचार मंत्रालय के अनुसार, यूजर्स अपनी मौजूदा लोकेशन को नेविगेट करने के लिए अपने डिवाइस पर सर्च विकल्प या लोकेशन इनेबल कर सकते हैं। टॉगल स्विच या टेक्नोलॉजी सिलेक्शन बटन का उपयोग अपनी रुचि की टेक्नोलॉजी (3जी, 4जी या 5जी) के कवरेज मैप को देखा जा सकता है।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों (वायरलेस) के लिए नेटवर्क कवरेज मैप को अपनी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है, जिससे यूजर्स को नेटवर्क कवरेज के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। ट्राई के मुताबिक, सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक अप्रैल, 2025 तक नेटवर्क कवरेज मैप पब्लिश करने का कार्य पूरा करना था।
ट्राई की ओर से कहा गया कि मोबाइल यूजर्स कवरेज मैप पर उपलब्ध यूजर्स फीडबैक फीचर के माध्यम से अपने सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ अपना फीडबैक साझा कर सकते हैं या कवरेज में किसी भी बड़ी विसंगति की रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स को यह ध्यान रखना आवश्यक है कि वास्तविक मोबाइल कवरेज अनुभव कभी-कभी मानचित्र में दिखाए गए कवरेज से भिन्न हो सकता है।
मोबाइल नेटवर्क कवरेज मैप न केवल उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी हैं, बल्कि यह देश भर में दूरसंचार कवरेज की स्थिति भी बताते हैं, जिसका उपयोग विभिन्न पक्षकारों द्वारा योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





