- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के...
ब्लैक स्टॉर्म एडिशन के साथ लॉन्च हुई एमजी की ग्लॉस्टर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे भारतीय बाजार में किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
एमजी मोटर्स की ओर से फुल साइज एसयूवी ग्लॉस्टर के नए एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके ब्लैक स्टॉर्म एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें कई खूबियां दी गई हैं जो अन्य वैरिएंट्स में नहीं मिलतीं।
ब्लैक स्टॉर्म एडिशन में कंपनी की ओर से मैटल ब्लैक रंग का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ ही कई जगहों पर लाल रंग का उपयोग भी किया गया है। एसयूवी के आगे और पीछे स्किड प्लेट्स, ओआरवीएम, डोर पैनल, हेडलाइट क्लस्टर जैसी जगहों पर इसका उपयोग किया गया है। वहीं एसयूवी पर ब्लैकस्टॉर्म बैजिंग को भी दिया गया है। एसयूवी में बिल्कुल नई ब्लैक्ड आउट फ्रंट ग्रिल दी गई है , जिसमें हैक्सागोनल मैश पैटर्न दिया गया है। इनके अलावा एसयूवी के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, स्मोक्ड टेललाइट्स, विंडो, फॉग लैंप जैसे हिस्सों पर भी काले रंग का उपयोग किया गया है।
एसयूवी के इंटीरियर में भी ब्लैक स्टॉर्म थीम रखी गई है। डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री को भी ब्लैक और टैन ब्राउन इंटीरियर की जगह ब्लैक और रेड कलर का एसेंट दिया गया है। एसयूवी में डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल बटंस, स्टेयरिंग व्हील, फ्लोर मैट, डोर पैड और एंबिएंट लाइटिंग में भी इसी थीम को रखा गया है।
एसयूवी में फीचर्स के तौर पर ड्यूल पैनोरमिक सनरुफ, 12वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्राइवर सीट मसाज, ड्राइवर सीट वेंटिलेशन, ड्राइविंग के लिए सात मोड्स जिनमें स्नो, मड, सैंड, ईको, स्पोर्ट, नॉर्मल और रॉक दिए गए हैं।
एसूयवी में कंपनी की ओर से बीएस-6 फेज-2 अपडेटिड दो लीटर का इंजन दिया गया है। इस डीजल इंजन को टर्बो और ट्विन टर्बो के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों ही इंजन को आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा सेगमेंट में पहली बार ट्विन टर्बो पावरट्रेन को फोर व्हील ड्राइव के साथ भी पेश किया गया है।





