- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Meta ने हटाए 1.5 लाख...
प्रौद्योगिकी
Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
Tara Tandi
13 March 2026 8:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Meta ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने यह कदम साउथ ईस्ट एशिया से ऑपरेट होने वाले ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ उठाया। यह टेक दिग्गज का फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क के खिलाफ चल रहे कैंपन में सबसे बड़ा कदम है। इसके साथ-साथ 21 लोगों को जेल भी भेजा गया। आइए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बंद अकाउंट्स और उसकी वजह से बारे में विस्तार से जानते हैं।
बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है, जिसमें मेटा, रॉयल थाई पुलिस एंटी-साइबर स्कैम सेंटर (ACSC), अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी न्याय विभाग के स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स के साथ-साथ कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां शामिल थीं।
कंपनी का कहना है कि इनके चलते वास्तविक नुकसान होता है, लोगों के जीवन खराब होते हैं, विश्वास टूट जाता है। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिससे इनके बारे में पता न लग सके और इन रोक न पाया जाए। फ्रॉड को खत्म करने का काम लगातार चलता रहता है। ऐसे में टेक इंडस्ट्री और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार साझेदारी की जरूरत होती है, जिससे सभी के लिए ऑनलाइन एक सुरक्षित अनुभव तैयार हो सके।
Meta ने मुख्य तौर पर कंबोडिया, म्यांमार और लाओस में स्थित बड़े पैमाने पर स्कैम सेंटर से संबंधित अकाउंट्स को हटाया था। ये पूरी तरह से तैयार क्रिमिनल बिजनेस हैं, जिनमें कर्मचारियों की संरचना, स्क्रिप्ट, कोटा और डिटेक्शन से बचाव के लिए खासतौर पर डिजाइन सिस्टम शामिल हैं। कई महाद्वीपों में इन्होंने अपने शिकार बनाए हैं, जिनमें खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और एशिया और प्रशांत क्षेत्र के कई देश शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि पूरे हफ्ते पार्टनर ने रियल टाइम में खुफिया जानकारी शेयर की, जिससे जांच में आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी मिली। ऑपरेशन के दौरान शेयर की गई खुफिया जानकारी के आधार पर Meta की जांच में स्कैम सेंटर की गतिविधियों से जुड़े 1.5 लाख से ज्यादा अकाउंट की पहचान हुई और उन्हें बंद कर दिया। Meta का कहना है कि यह ऑपरेशन दिसंबर में किए गए पायलट ऑपरेशन से काफी बड़ा है, जिसके चलते Meta के प्लेटफॉर्म से 59 हजार अकाउंट, पेज और ग्रुप को हटाने के साथ-साथ गिरफ्तारी के लिए 6 वारंट जारी हुए थे।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





