- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Made in India: भारत...
Made in India: भारत में फोन बनाने के लिए शाओमी ने की Dixon के साथ साझेदारी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वैसे तो शाओमी के फोन और टीवी लंबे समय से भारत में ही कंपनी के प्लांट में तैयार होते हैं लेकिन कंपनी अब भारत में अपने गैजेट को तैयार करने के लिए भारतीय मैन्यूफैक्चरर से साझेदारी कर रही है। पिछले हफ्ते ही शाओमी ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट के लिए optiemus के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत शाओमी के तमाम वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भारत में होगा।
वहीं अब कंपनी ने स्मार्टफोन प्रोडक्शन के लिए Dixon टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Xiaomi के फोन भारत में डिक्सॉन बनाएगी और इसके द्वारा तैयार किए गए फोन अन्य देशों में निर्यात होंगे। इस खबर के सामने आने के बाद Dixon के शेयर में 4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
भारत में एपल और शाओमी समेत तमाम कंपनियां प्रोडक्शन के लिए निवेश कर रही हैं। चीन से तमाम कंपनियों के मतभेद के बाद भारत नया मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है।
इससे पहले मार्च में शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने रॉयटर्स को बताया था कि कंपनी अपने 20,000 रिटेल स्टोर के अलावा और अधिक स्टोर खोलोगी। इसके अलावा मोबाइल के पार्ट्स के लिए भी की स्थानीय खरीद को बढ़ावा देगी।
वैसे Xiaomi भारत ही अपने अधिकतर स्मार्टफोन और टीवी का निर्माण करती है। ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर शाओमी भारत में स्पीकर, ईयरबड्स, ईयरफोन आदि बेचती है। पिछले सप्ताह ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि शाओमी के स्मार्टफोन की मांग बीते तिमाही में कम रही है जिससे कंपनी के रेवेन्यू में 18.9 फीसदी की कमी देखने को मिली।





