प्रौद्योगिकी

LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स

Tara Tandi
15 July 2025 7:42 PM IST
LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: LG Electronics ने भारत में अपनी नई 2025 टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें OLED evo और QNED evo मॉडल्स शामिल हैं। इस नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है Alpha AI Processor Gen2, जो बेहतर कस्टमाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स के साथ आता है। इसमें नया AI Magic Remote, AI Voice ID, AI Picture & Sound Wizard और AI Chatbot जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर को न सिर्फ पर्सनलाइज्ड कंटेंट सजेशन मिलेगा, बल्कि टीवी खुद यूजर की पसंद को पहचानकर प्रोफाइल भी बदल पाएगा। नए मॉडल्स में Brightness Booster, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे प्रीमियम डिस्प्ले और साउंड फीचर्स भी दिए गए हैं।भारत में OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं।
G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है। C5 सीरीज 42 इंच से लेकर 83 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं B5 सीरीज 55 इंच और 65 इंच साइज में 1,93,990 रुपये से शुरू होती है। QNED evo सीरीज में QNED86A का 100 इंच मॉडल 11,99,990 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा QNED92A सीरीज 1,49,990 रुपये से, QNED8GA/XA सीरीज 1,19,990 रुपये से और QNED8BA मॉडल 74,990 रुपये से शुरू होंगे। ये सभी टीवी इसी महीने से LG.com और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।OLED evo मॉडल्स में नया Alpha AI Processor Gen2 शामिल है, जो लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को पिक्सल-लेवल पर अपस्केल करता है।
साथ ही इसमें Dynamic Tone Mapping Pro के जरिए HDR10 कंटेंट को बेहतर ढंग से ट्यून किया गया है। Ambient Light Compensation फीचर रूम की ब्राइटनेस के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट करता है, जिससे Filmmaker Mode और ज्यादा इफेक्टिव हो जाता है। Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट हर मॉडल में दिया गया है। AI Sound Pro फीचर में वर्चुअल 11.1.2 सराउंड साउंड और बेहतर वॉइस से परेशन मिलता है, जिससे डायलॉग्स और क्लियर सुनाई देते हैं।
विज्ञापन
QNED evo टीवीज में Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ LG का नया Dynamic QNED Colour प्रोसेसिंग सिस्टम आता है, जो पारंपरिक क्वांटम डॉट लेयर की जगह ज्यादा सटीक कलर रिप्रोडक्शन देता है। इसमें AI Picture Pro और AI Sound Pro फीचर्स सीन-बाय-सीन कंटेंट को स्कैन कर उसकी क्वालिटी को रियल टाइम में ट्यून करते हैं। QNED evo मॉडल्स में वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड एक्सपीरियंस दिया गया है जो यूजर की ऑडियो प्रेफरेंस के हिसाब से ट्यून हो सकता है।नए मॉडल्स LG के अपडेटेड webOS Re:New प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जिसमें मल्टी-यूजर प्रोफाइल सपोर्ट, नया होम इंटरफेस और तेज़ परफॉर्मेंस शामिल है। इसके अलावा Apple AirPlay और Google Cast जैसे इनबिल्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। OLED evo मॉडल्स में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और स्मूद बनता है। साथ ही NVIDIA G-SYNC और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी दिया गया है। Game Optimizer फीचर के जरिए यूजर अलग-अलग गेमिंग मोड्स को अपनी पसंद के मुताबिक स्विच कर सकते हैं।
Next Story