छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मंदिर के पास किया गाली-गलौच, युवक को बेरहमी से पीटा
Shantanu Roy
15 July 2025 6:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। शहर के पंचपथ चौक रिषिका पोविजन निवासी एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित युवक, जो पेशे से सैलून संचालक है और कक्षा 12वीं तक पढ़ाई कर चुका है, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना दिनांक 14 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे की है। युवक के अनुसार वह कंकाली तालाब के पास से गुजर रहा था, तभी मंदिर के समीप कुछ लड़के आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। युवक ने धार्मिक स्थल की गरिमा का हवाला देते हुए उन्हें वहां गंदगी और अभद्र भाषा का प्रयोग न करने की समझाइश दी।
इसी बात से नाराज होकर वहां मौजूद साहिल खाण्डेकर और उसके दो अन्य साथियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। साहिल खांडेकर ने अपने हाथ में पकड़े लकड़ी के डंडे से उस पर हमला किया। तीनों ने मिलकर युवक को हाथ-मुक्कों और डंडे से पीटा, जिससे उसे सिर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





