- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lenovo ने सस्ता मॉनिटर...
प्रौद्योगिकी
Lenovo ने सस्ता मॉनिटर 144Hz रिफ्रेश रेट, 24.5 इंच IPS डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
26 Dec 2025 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lenovo ने अपना नया, सस्ता 144Hz डिस्प्ले वाला मॉनिटर ThinkVision S25-4e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिनको अफॉर्डेबल प्राइस में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले चाहिए है। यानी साधारण गेमिंग में यह उम्दा अनुभव दे सकता है। इसमें WLED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। मॉनिटर में 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। मॉनिटर में 178 डिग्री तक व्यूइंग एंगल सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Lenovo ThinkVision S25-4e को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। कंपनी के नए मॉनिटर की कीमत 609 युआन (लगभग 7,700 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है।
Lenovo ThinkVision S25-4e Specifications
Lenovo ThinkVision S25-4e में 24.5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। मॉनिटर में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 4ms रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में WLED बैकलाइटिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 250 निट्स की ब्राइटनेस है। इसमें बेहद स्लिम बेजल्स हैं और डिजाइन आकर्षित करता है।
मॉनिटर में 8-bit कलर आउटपुट है। यह 6-bit प्लस FRC कंफिग्रेशन सपोर्ट करता है। 99 प्रतिशत sRGB कलर गेमट सपोर्ट यहां दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर तरह के कंटेंट के लिए सटीक और चमकीले कलर पैदा करता है। खास फीचर के रूप में मॉनिटर TÜV Rheinland Eye Comfort Certification के साथ आता है। इसमें लो-ब्लू लाइट फिल्टरिंग है, और ग्लोबल DC डिमिंग का सपोर्ट है। इसके IPS पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल सपोर्ट है। मॉनिटर में 1500:1 स्टेटिक कंट्रास्ट रेश्यो है। डार्क सीन में भी यह बेहतरीन डिटेल्स दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक HDMI 1.4 पोर्ट दिया गया है, एक VGA पोर्ट है। यह रेड पॉइंट मल्टीडायरेक्शनल जॉयस्टिक के साथ आता है जो ऑन-स्क्रीन डिस्प्ले मेन्यु नेविगेशन में मदद करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





