- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Yuva Smart 2:...

x
Lava Yuva Smart 2: अगर आप भी 7 हज़ार रुपये तक के बजट में एक नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो अब आपके लिए Lava Yuva Smart 2 इसी कीमत में लॉन्च हो गया है। इस किफायती स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो यह फोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसके अलावा, सिक्योरिटी के लिए आपको फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। न सिर्फ इस फोन को कम कीमत में लॉन्च किया गया है, बल्कि इस फोन में आपको फेस अनलॉक सपोर्ट का भी लाभ मिलेगा।
Lava Yuva Smart 2 की भारत में कीमत
इस स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 6099 रुपये खर्च करने होंगे। क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल गोल्ड कलर में लॉन्च हुए इस फोन की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रतिस्पर्धा की बात करें तो लावा के इस स्मार्टफोन का मुकाबला मोटोरोला G05, पोको C71, सैमसंग गैलेक्सी F05 और टेक्नो स्पार्क गो 2 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।
लावा युवा स्मार्ट 2 के स्पेसिफिकेशन
ऑपरेटिंग सिस्टम और डिस्प्ले: एंड्रॉइड 15 गो एडिशन पर चलने वाला यह लावा स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट और 6.5 इंच एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया है।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में ऑक्टा कोर यूनिसोक 9863A प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
रैम: वैसे तो फोन में 3 जीबी रैम है, लेकिन 3 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से रैम को आसानी से 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप: इस लावा स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा।
बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 10 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Next Story





