- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Bold N1 5G: 8GB...

x
Lava Bold N1 5G: कम बजट में 5G सपोर्ट वाला नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह फोन सभी 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन को दो साल तक एंड्रॉइड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा यह फोन और किन खूबियों के साथ आता है और यह फोन आपको किस कीमत में मिलेगा? आइए जानते हैं।
Lava Bold N1 5G की भारत में कीमत
इस लावा स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 4GB रैम/64GB और 4GB/128GB। 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये और 128GB वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री Amazon Great Indian Festival 2025 सेल से शुरू होगी। 8000 रुपये से कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन: इन स्मार्टफोन्स से मुकाबला
इस प्राइस रेंज में, लावा कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Poco C75 5G, Samsung Galaxy F06 5G और Redmi A4 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। इन सभी 5G स्मार्टफोन्स की कीमत 10,000 रुपये से कम है।
लावा बोल्ड N1 5G स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन: डुअल सिम वाले इस 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच की एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
चिपसेट: इस बजट फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T765 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, लेकिन 4 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से आपको 8 जीबी तक रैम का फायदा मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है।
कैमरा: फोन में पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और आगे की तरफ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी और ओटीजी सपोर्ट मिलेगा।
बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको फोन के साथ केवल 10 वॉट का चार्जर ही मिलेगा।
Next Story





