- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava :कम कीमत में...

x
Lava: Lava ने भारत में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन Blaze AMOLED 2 लॉन्च कर दिया है। लावा का यह सस्ता फोन 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।
देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lava का यह सस्ता फोन AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Lava Blaze का अपग्रेड है। हाल ही में कंपनी ने बजट सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। Lava के 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की अच्छी मांग देखी गई है। कंपनी ने अपने सस्ते फोन से चीनी कंपनियों Xiaomi, Oppo, Realme, Vivo और Infinix आदि को कड़ी टक्कर दी है।
कंपनी ने Lava Blaze AMOLED 2 5G को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 13,499 रुपये है। इसे फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर डिस्काउंट भी देगी। साथ ही, यूजर्स को डोरस्टेप आफ्टर-सेल सर्विस भी दी जाएगी।
Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स
लावा का यह बजट फोन 6.67-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 6GB LPDDR5 रैम के साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन की रैम और स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। Lava Blaze AMOLED 2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है। इसके साथ एक और सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लावा के इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा होगा।
यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इस फोन में एक अलग कूलिंग चैंबर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है। कंपनी अगले दो सालों तक फोन में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के अपग्रेड देगी।
TagsLavaलॉन्चAMOLEDडिस्प्ले5G फोनLavalaunchdisplay5G phone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





