प्रौद्योगिकी

Jio Plan: कम खर्च में धमाकेदार प्लान, सिर्फ 91 रुपए में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी

Sarita
28 Aug 2025 7:55 AM IST
Jio Plan: कम खर्च में धमाकेदार प्लान, सिर्फ 91 रुपए में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी
x
Jio Plan: रिलायंस जियो का 91 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के पास भी जियो जितना सस्ता रिचार्ज प्लान नहीं है। आइए जानते हैं कि कंपनी 91 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को क्या-क्या फायदे देती है।
रिलायंस जियो के पास 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की कीमत मात्र 91 रुपये है और सबसे खास बात यह है कि यह प्लान डेटा वाउचर नहीं है। यानी 91 रुपये में आपको न सिर्फ डेटा बल्कि कॉलिंग और एसएमएस का भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कि 28 दिनों की वैलिडिटी के अलावा इस जियो प्लान के साथ आपको और क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
रिलायंस जियो 91 प्लान की जानकारी
91 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी हर दिन 100MB डेटा देती है, इसके अलावा यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 200MB अतिरिक्त डेटा और 50 SMS का फायदा देता है। 91 रुपये में, इस प्लान में आपको कुल 3GB डेटा मिलेगा, डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड लिमिट घटकर 64kbps हो जाएगी।
Jio 91 प्लान की वैधता
91 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान के साथ कंपनी 28 दिनों की वैधता देती है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल JioPhone और JioPhone Prime सदस्यों के लिए ही है। 91 रुपये वाले इस किफायती प्लान के साथ Jio क्लाउड स्टोरेज और Jio TV का मुफ़्त एक्सेस दिया जाता है।
Jio Phone रिचार्ज प्लान
91 रुपये वाले प्लान के अलावा, कंपनी के पास 75 रुपये वाला एक और किफायती प्लान है जो 23 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 0.1GB हाई-स्पीड डेटा, 200MB बोनस डेटा, 50 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। 75 रुपये वाले जियो प्लान के साथ Jio TV और Jio AI क्लाउड स्टोरेज का लाभ दिया जाता है।
100 रुपये के अलावा, रिलायंस जियो के पास जियो फोन यूजर्स के लिए 125 रुपये, 152 रुपये, 186 रुपये, 223 रुपये और 895 रुपये वाले रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 895 रुपये वाला प्लान आपको 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ कम कीमत में उपलब्ध होगा।
Next Story