- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Jio: UPI पर नहीं मिल...
प्रौद्योगिकी
Jio: UPI पर नहीं मिल रहा ₹189 वाला प्लान, तो यहां से तुरंत करें रिचार्ज
Sarita
6 Aug 2025 10:43 AM IST

x
Jio: जियो यूजर हो या एयरटेल, हर कोई सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में रहता है। खासकर वे यूजर्स जिनके पास दो सिम हैं या जिनके घर में वाई-फाई लगा है। ऐसे यूजर्स अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए ही रिचार्ज प्लान लेते हैं। ऐसे में जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की समस्या का समाधान कर दिया है। निजी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 200 रुपये से भी कम कीमत में एक ऐसा सस्ता प्लान लॉन्च किया है। जिसका हर जियो यूजर की जेब पर कम असर पड़ेगा। लेकिन यह सस्ता रिचार्ज प्लान आपको Google Pay या PhonePe पर नहीं मिलेगा। चिंता न करें, हम आपको जियो के इस सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि आप इस प्लान को कहां से खरीद सकते हैं।
जियो का सस्ता प्लान
रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही, आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, इस प्लान में केवल 2GB डेटा ही मिलेगा। इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioAICloud की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, अगर इस प्लान की कीमत की बात करें तो यह प्लान मात्र 189 रुपये का है।
कहाँ से रिचार्ज करें
Jio का यह सस्ता प्लान Google Pay या Phone Pe पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आप My Jio ऐप से इस प्लान को खरीद सकते हैं। ऐप ओपन करने के बाद, आपको होमपेज में नीचे कई विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें रिचार्ज का भी विकल्प होगा। रिचार्ज के विकल्प पर क्लिक करने पर आपको कई प्लान के विकल्प दिखाई देंगे। अगर आपको 189 रुपये वाला प्लान नहीं मिलता है, तो ऊपर सर्च बार पर 189 रुपये लिखकर सर्च करें। सर्च करते ही आपके सामने रिचार्ज का विकल्प आ जाएगा। जिसके बाद आप ऐप के जरिए ही रिचार्ज कर पाएंगे।
Jio का यह सस्ता प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं और जिनके पास डेटा का कोई इस्तेमाल नहीं है। ऐसे में 189 रुपये में उन्हें 28 दिनों की वैलिडिटी और जरूरत के हिसाब से डेटा मिलेगा। साथ ही उनकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
TagsJioUPI189प्लानरिचार्जJioplanrecharge जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





