प्रौद्योगिकी

Itel Zeno 20 Max: लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ 5799 रुपए

Sarita
9 Jan 2026 8:56 AM IST
Itel Zeno 20 Max: लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ 5799 रुपए
x
Itel Zeno 20 Max: Itel ने बजट सेगमेंट में कस्टमर्स के लिए Itel Zeno 20 Max लॉन्च किया है। इसके खास फीचर्स में एक पावरफुल 5000 mAh बैटरी शामिल है, और इस हैंडसेट में डायनामिक बार फीचर भी है जो फ्रंट कैमरा कटआउट के पास नोटिफिकेशन दिखाता है। आइए आपको इस फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
इस बजट स्मार्टफोन के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5799 रुपये है। अगर आप इस हैंडसेट का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको 6169 रुपये खर्च करने होंगे। आप इस फोन को Amazon से ऑरोरा ब्लू, स्पेस टाइटेनियम और स्टारलिट ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Itel Zeno 20 Max का एक और वेरिएंट इस महीने लॉन्च किया जाएगा, जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।
Itel Zeno 20 Max स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ रेजोल्यूशन IPS डिस्प्ले है।
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए, यह हैंडसेट T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।
रैम और स्टोरेज: फोन में 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। मेमोरी फ्यूजन फीचर की मदद से स्टोरेज को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप: फोन के पीछे 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
खास फीचर्स: फोन में धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है। MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Next Story