- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z9x फोन हुआ...

x
नई दिल्ली। Vivo के सब ब्रांड यानी iQOO ने अपने नए फोन iQOO Z9x को आज भारत में लॉन्च किया है।आपको बता दें कि इस डिवाइस को पहले ही चीन और मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। देश में iQOO Z9x को अमेजन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा । इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड वेब पेज बनाया है।
यहां हम इस डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQoo Z9x के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- डिस्प्ले की बात करें तो इस हैंडसेट में 6.72-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसे 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर- iQOO Z9x में आपको ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। इसे बेहतर प्रदर्शन और कम उर्जा की खपत के लिए डिजाइन किया गया है।
स्टोरेज- iQoo Z9x में 8GB रैम फीचर और 8GB वर्चुअल रैम मिलता है, जिसे 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी- बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन महज 30 मिनट के चार्ज पर 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगा और इसकी बैटरी लाइफ 2 दिन तक की होगी।
कैमरा- iQOO Z9x में 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
TagsiQOO Z9x फोनलॉन्चफीचर्सiQOO Z9x phonelaunchfeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





