- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z11 का टीजर जारी,...
प्रौद्योगिकी
iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
Tara Tandi
13 March 2026 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO जल्द ही iQOO Z11 को बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि यह फोन इसी महीने चीनी बाजार में लॉन्च हो जाएगा। आज iQOO ने एक पोस्टर जारी किया है, जिससे इसका डिजाइन सामने आया है। iQOO Z11 में कंपनी की पहली 165Hz आई प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले होगी। इस स्मार्टफोन में 9,020mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल यह फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको iQOO Z11 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z11 का टीजर जारी
पोस्टर के अनुसार, iQOO Z11 के ब्लू कलर के वेरिएंट का पता चला है। इसके रियर पैनल पर स्क्वेयर शेप का कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन के कॉर्नर फ्लैट हैं, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं। डिजाइन के अलावा टीजर में फोन के फीचर्स या अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
iQOO Z11 Price (Expected)
कीमत की बात की जाए तो चीन में iQOO Z11 की कीमत 2,000 युआन (लगभग 26,807 रुपये) से 3,000 युआन (लगभग 32,356 रुपये) के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन चीनी बाजार के बाहर लॉन्च होगा या नहीं फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
iQOO Z11 Specifications (Expected)
iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 में कंपनी की पहली 165Hz आई प्रोटेक्शन गेमिंग डिस्प्ले होगी। हाई रिफ्रेश रेट वाला यह पैनल उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो गेमिंग के दौरान बेहतर गेमप्ले और तेज रिस्पॉन्स चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में 9,020mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि iQOO फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की उम्मीद है। लीक से पता चला है कि Z11 में 6.83 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगीहै।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





