- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z11 Lite जल्द...
प्रौद्योगिकी
iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Tara Tandi
9 July 2026 8:01 PM IST

x
नई दिल्ली : स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z11 Lite में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है।
देश में iQOO के CEO, Nipun Marya ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Z11 Lite को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO Z11 Lite में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Solar Flame और Midnight Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर iQOO Z11 Lite को 5,79,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर मिलने का कंपनी ने दावा किया है। इस स्मार्टफोन के रियर में Dynamic Light मिलेगी, जो कॉल्स और नोटिफिकेशंस के लिए अलग कलर की लाइट में फ्लैश होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच HD+ LCD टचस्क्रीन 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
iQOO Z11 Lite में 6,500 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके सााथ एक LED फ्लैश हो सकता है। भारत में iQOO Z11 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में पेश होने वाला iQOO Z11 का वर्जन इसके इंटरनेशनल मॉडल से अलग हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,020 mAh की बैटरी है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench AI पर इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की लिस्टिंग हुई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





