भारत

पुलिस ने 50 लाख की स्मैक-चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 July 2026 5:11 PM IST
पुलिस ने 50 लाख की स्मैक-चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
x
पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया.
जयपुर: राजस्थान की झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 50 लाख रुपए की स्मैक और चरस बरामद की है। इसी के साथ झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक एवं चरस की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 लाख रुपए की अंतर्राष्ट्रीयय बाजार मूल्य की अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं चरस जब्त की है।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी एनएच 52 देवरीघटा झालावाड से मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए तीन तस्करोंको गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान नरेश गुर्जर और मोर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनको 250 ग्राम के करीब अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जप्तशुदा मादक पदार्थ स्मैक की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।
वहीं, पुलिस की ओर से की गई दूसरी कार्रवाई में तांबे की खान ईदगाह रोड पर मादक पदार्थ तस्कर शाहरूख को 86 ग्राम के करीब चरस सहित गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। उक्त तस्करों के विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्तों से अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।
बता दें कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और ड्रग्स कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला मंगलवार को पंजाब से सामने आया, जहां पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
इस मामले में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story