- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6000mAh बैटरी, 50MP...
प्रौद्योगिकी
6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tara Tandi
18 Jun 2025 7:47 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO ने आज भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी है। यहां हम आपको iQOO Z10 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iQOO Z10 Lite 5G Price
iQOO Z10 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और iQOO इंडिया ई-स्टोर पर 25 जून से 12 बजे से उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ब्लू और साइबर ग्रीन कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के मामले में एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
iQOO Z10 Lite 5G Specifications
iQOO Z10 Lite 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आर्म माली-जी57 MC2 जीपीयू के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप के लिए Z10 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.3 मिमी, चौड़ाई 76.95 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 202 ग्राम है। फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Tags6000mAh बैटरी50MP कैमराiQOO Z10 Lite 5G लॉन्च6000mAh battery50MP cameraiQOO Z10 Lite 5G launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





