- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO 16T जल्द हो सकता...
प्रौद्योगिकी
iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
Tara Tandi
27 Jun 2026 7:02 PM IST

x
नई दिल्ली : iQOO 16 सीरीज में कंपनी नया फोन iQOO 16T भी लॉन्च करेगी। इसका संकेत एक लीक के माध्यम से मिलता है। iQOO 16 कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसका अफॉर्डेबल वर्जन iQOO 16T के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि अभी iQOO 16 के लॉन्च में कुछ हफ्तों का समय शेष है लेकिन iQOO 16T के लीक्स भी अभी से आने लगे हैं। सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल iQOO 16 लॉन्च के समय 6.85 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। फोन में Samsung डिस्प्ले आने की बात कही गई है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। iQOO 16T कैसा होगा, आइए जानते हैं विस्तार से।
iQOO 16T को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर ने स्मार्ट पिकाचू ने iQOO अपकमिंग फोन (via) iQOO 16T को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह नया फोन डेवलपमेंट स्टेज में आ चुका है। कहा गया है कि फोन में डिस्प्ले देखने को मिलेगा। लीकर ने दावा किया है कि कंपनी इसके लॉन्च में iQOO 15T के ट्रेंड को फॉलो कर सकती है। फोन में पहले कॉम्पेक्ट डिस्प्ले आने की बात सामने आई थी लेकिन कंपनी ने इसे 6.82 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया।
iQOO 16T में भी कुछ ऐसा ही डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि 6.8 इंच तक बड़ा हो सकता है। फोन में AMOLED पैनल होने का कयास लगाया गया है। वहीं, सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल iQOO 16 भी 6.85 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। फोन में Samsung डिस्प्ले आने की बात कही गई है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। इसमें 2K हाई रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।
iQOO Neo 11S का लॉन्च भी खबरों में है। साथ ही कंपनी iQOO Neo 12 को भी पेश करने की तैयारी में है। यह फोन भी बड़े डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें 6.83 इंच बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह फोन भी AMOLED पैनल से लैस बताया जा रहा है। बहरहाल, आने वाले दिनों में iQOO के कई स्मार्टफोन्स मार्केट में हलचल पैदा करते दिख सकते हैं। कंपनी की ओर से अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
TagsiQOO 16T जल्द लॉन्चबड़े डिस्प्ले खुलासाiQOO 16T launch soonbig display revealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





