प्रौद्योगिकी

iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स

Tara Tandi
14 July 2026 8:00 PM IST
iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO 16 के एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है।
iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - I2601 के साथ देखा गया था। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेमोरी चिप के प्राइसेज बढ़ने की वजह से iQOO 16 को भारत में पेश करने की कम संभावना है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
आगामी स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno GPU है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Next Story