- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 17e हुआ भारत...
प्रौद्योगिकी
iPhone 17e हुआ भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Tara Tandi
3 March 2026 7:40 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में में सोमवार को iPhone 17e को लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16e की जगह लेगा। एपल के इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में नया A19 चिप दिया गया है। यह MagSafe को सपोर्ट करता है।
iPhone 17e का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 84,900 रुपये का है। iPhone 17e को व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iPhone 17e की बिक्री 11 मार्च से एपल की वेबसाइट और ऑथराइज्ड स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
iPhone 17e के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 'ऑप्टिकल क्वालिटी' 2x जूम को सपोर्ट करता है। इसमें Action बटन है के साथ Apple Intelligence फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में C1X मॉडम है जो स्पीड के लिहाज से बेहतर है।
iPhone 17e की एक विशेषता MagSafe चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 20 W वायर्ड और 7.5 W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी नहीं दी गई है। एपल का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बैरोमीटर दिए गए हैं। iPhone 17e का साइज 146.7×71.5×7.8 mm और भार लगभग 169 ग्राम का है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





