- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 17 Series :...
प्रौद्योगिकी
iPhone 17 Series : Apple ने लॉन्च की iPhone 17 सीरीज और iPhone Air, जानें भारत में इसकी कीमत और फीचर्स
Sarita
10 Sept 2025 9:47 AM IST

x
iPhone 17 Series : एप्पल ने इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च करते हुए ग्लोबली iPhone 17 सीरीज और बिल्कुल नया iPhone Air पेश कर दिया है। भारत में भी इन सभी मॉडलों को एक साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि इस बार कंपनी ने अपने सभी आईफोन मॉडल्स में 3nm प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। खास बात यह है कि अब बेस वेरिएंट की स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB कर दी गई है। बता दें कि भारतीय बाजार में इनकी शुरुआती कीमतें ₹82,900 से शुरू होकर ₹2,29,900 तक जाती हैं, जिससे ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद रहेंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…iPhone 17 को कंपनी ने A19 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स 256GB और 512GB में आता है।
256GB वेरिएंट की कीमत ₹82,900
512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,02,900
यह स्मार्टफोन लैवेंडर, सेज, मिस्ट, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा।
iPhone Air
एप्पल ने इस बार पहली बार iPhone Air को भी लॉन्च किया है, जो दमदार प्रोसेसर और ड्यूरेबल बॉडी के साथ आता है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,19,900
512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,39,900
1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,59,900
iPhone Air को स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro को A19 Pro Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,34,900
512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,54,900
1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,74,900
इस मॉडल को सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसे चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,49,900
512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,69,900
1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,89,900
2TB वेरिएंट की कीमत ₹2,29,900
Next Story





