- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 17: लॉन्च डेट...
प्रौद्योगिकी
iPhone 17: लॉन्च डेट का खुलासा, पतले iPhone 17 Air के कई फीचर्स भी लीक
Sarita
8 Aug 2025 7:53 AM IST

x
iPhone 17: iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक हो गई है। एप्पल का यह लॉन्च इवेंट अगले महीने आयोजित किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी एप्पल आईफोन के चार नए मॉडल ग्लोबली पेश करेगा, जिसमें स्लिम आईफोन 17 Air भी शामिल है। इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आई हैं, जिनमें फोन के डिस्प्ले से लेकर प्रोसेसर आदि की डिटेल रिवील हुई है। पिछले दिनों आई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज में कंपनी इस साल Plus मॉडल नहीं उतारेगी।
किस दिन होगा लॉन्च?
iPhone 17 सीरीज को अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस साल कंपनी iPhone 17 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। जर्मन की एक वेबसाइट Phone-Ticker ने बताया कि नई आईफोन 17 सीरीज को अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से नई आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट रिवील नहीं की गई है। पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें iPhone 17 सीरीज के 8 से लेकर 11 सितंबर के बीच लॉन्च होने की बात कही गई थी।
iPhone 17 Air का डिस्प्ले फीचर लीक
इस साल कंपनी अपना सबसे पतला आईफोन 17 Air लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला प्रो-मोशन डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह कंपनी का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें कोई फी एक्सटर्नल पोर्ट नहीं मिलेगा। यह डुअल ई-सिम और वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। इस फोन में भी प्रो मॉडल की तरह ही A19 Pro Bionic चिपसेट दिए जाने की संभावना है। यह फोन iPhone 17 Plus को रिप्लेस कर सकता है।
पिछले 10 साल में कंपनी अपनी ज्यादातर आईफोन सीरीज को 7 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च करती आ रही है। 2020 में कंपनी ने कोरोना की वजह से आईफोन 12 सीरीज को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया था।
TagsiPhone 17लॉन्चफीचर्सलीकiPhone 17launchfeaturesleak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





