प्रौद्योगिकी

iPhone 17 Air: लॉन्च से पहले लुक लीक, केस ने खोले डिजाइन के बड़े राज

Sarita
9 Sept 2025 11:28 AM IST
iPhone 17 Air: लॉन्च से पहले लुक लीक, केस ने खोले डिजाइन के बड़े राज
x
iPhone 17 Air: Apple अपनी iPhone 17 सीरीज़ को 9 सितंबर 2025 को पेश करने जा रहा है। इस बार कंपनी एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाने की तैयारी में है जिसे अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है। इसके डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर महीनों से अफवाहें चल रही थीं और अब सामने आए लीक केस से इसके बारे में और पुख्ता जानकारी मिली है।
लीक केस से क्या पता चला?
iPhone 17 सीरीज़ में इस बार चार मॉडल शामिल हो सकते हैं - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार iPhone 17 Plus को हटाकर उसकी जगह iPhone 17 Air लॉन्च किया जाएगा।
MacRumors की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Dbrand, Nudient और Pitaka जैसी कंपनियों ने iPhone 17 Air के केस लिस्ट किए हैं। इन केस से पता चलता है कि इसका कैमरा कटआउट iPhone 16e जैसा होगा, यानी इसमें सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। यह जानकारी पहले आए डुअल कैमरा सेटअप के दावे से बिल्कुल अलग है। इसके अलावा, केस डिज़ाइन से स्क्रीन साइज़ के बारे में भी संकेत मिल रहे हैं।
iPhone 17 Air के संभावित फ़ीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के आधार पर, iPhone 17 Air में कुछ अहम और बेहतरीन फ़ीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस फ़ोन में आपको 256GB, 512GB और 1TB वेरिएंट जैसे तीन स्टोरेज विकल्प देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, इसका डिज़ाइन इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाएगा और इसकी मोटाई सिर्फ़ 5.5mm है। साथ ही, फ़ोन में नया A18 बायोनिक चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसमें इनबिल्ट Apple इंटेलिजेंस फ़ीचर वाला 48MP का रियर कैमरा और एक एक्शन बटन व कैप्चर बटन भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, इस बार फ़ोन में आपको फ़िज़िकल सिम की जगह ई-सिम देखने को मिल सकता है।
iPhone 17 Air को क्या ख़ास बनाएगा?
iPhone 17 Air न सिर्फ़ अपने स्लिम डिज़ाइन के लिए चर्चा में है, बल्कि इसका नया प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और पोर्टलेस डिज़ाइन इसे बेहद अलग बनाते हैं। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफ़ोन ने टेक जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।
Samsung Galaxy S25 Edge को मिलेगी टक्कर
माना जा रहा है कि iPhone 17 Air, Samsung के सबसे पतले फ़ोन Galaxy S25 Edge को कड़ी टक्कर दे पाएगा। बता दें कि Samsung ने इस फ़ोन को कुछ समय पहले ही बाज़ार में लॉन्च किया था। इस फ़ोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो हाई-क्वालिटी फ़ोटो और वीडियो शूटिंग के लिए बेहद दमदार है।
इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है जिससे आप वाइड एंगल शॉट्स ले सकते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में 3,900 एमएएच की बैटरी है जो रोज़ाना इस्तेमाल के लिए अच्छा बैकअप देगी। यह 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानी फ़ोन जल्दी चार्ज हो जाएगा।
Next Story