प्रौद्योगिकी

11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 16e, सबसे तगड़ी iPhone डील

Tara Tandi
3 March 2026 7:45 PM IST
11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 16e, सबसे तगड़ी iPhone डील
x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple ने iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। फोन पुराने मॉडल iPhone 16e की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आता है। नए फोन में A19 chip (3nm) दिया गया है। फोन में 48MP Fusion कैमरा मिलता है जिसमें 2x क्वालिटी फोटो आती है। फोन 6.1 इंच के Super Retina XDR OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन में MagSafe और Qi2 वायरलैस चार्जिंग दी गई है। स्टोरेज 256GB तक आती है। अब इसके लॉन्च के साथ ही iPhone 16e पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 16e को अबतक की सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं iPhone 16e पर मिल रहे जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।
iPhone 16e Discount Price Cheapest Deal
iPhone 16e को इस वक्त सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को 59900 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन विजय सेल्स पर यह फोन 13% डिस्काउंट के साथ 52390 रुपये में लिस्टेड है। यानी फोन पर करीबन 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। जिसमें इसका 128 जीबी मॉडल लिस्ट किया गया है। लेकिन iPhone 16e पर ऑफर यहीं खत्म नहीं होता है। बैंक ऑफर के साथ फोन और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16e Bank Discount Offer
iPhone 16e पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर आप फोन को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो इसे 3500 रुपये और ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 48890 रुपये रह जाती है। और फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 11 हजार रुपये के लगभग पहुंच जाता है। यह इस फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है।
iPhone 16e Features & Specifications
iPhone 16e में 6.1 इंच OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस आईफोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस आईफोन में फेस आईडी सपोर्ट मिलता है।
iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 146.7 मिमी, चौड़ाई 71.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 167 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट शामिल है।
Next Story