प्रौद्योगिकी

iPhone 16: कीमत में भारी गिरावट, हजारों रुपये बचाने का मौका

Sarita
1 Nov 2025 10:22 AM IST
iPhone 16: कीमत में भारी गिरावट, हजारों रुपये बचाने का मौका
x
iPhone 16: iPhone 16 की कीमत में एक बार फिर से बहुत बड़ा Price Cut किया गया है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर की भी घोषणा की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह आईफोन काफी सस्ते में मिल रहा है। एप्पल का यह आईफोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। कंपनी फोन में A18 Bionic चिप और दमदार कैमरा ऑफर करती है।
iPhone 16 में बड़ा Price Cut
एप्पल ने आईफोन 16 को पिछले साल 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। iPhone 17 लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। यह फोन 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अमेजन पर यह फोन 3,000 रुपये सस्ता यानी 66,900 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,007 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से आईफोन 16 की खरीद पर कुल 19,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराने पर 44,050 रुपये तक का डिस्काउंट देगी। हालांकि, यह आपके पुराने फोन के ब्रांड और कंडीशन आदि पर निर्भर करेगा। अगर, आप पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर 10,000 रुपये भी बचा लेते हैं तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी और यह आईफोन 16 आपको काफी सस्ते में मिलेगा।
iPhone 16 के फीचर्स
एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के बड़े सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह आईफोन A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। एप्पल का यह आईफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से यह पानी में डूबने से भी खराब नहीं होगा।
iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। फोन में 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, टील और अल्ट्रामैरिन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Next Story