- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 16 बना सबसे...
प्रौद्योगिकी
iPhone 16 बना सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, 2025 की चौथी तिमाही में कमाल
Tara Tandi
18 Feb 2026 7:29 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: iPhone 16 भारत में 2025 की आखिरी तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन साबित हुआ। Apple का यह आईफोन लगातार तीन तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान भारत में कुल स्मार्टफोन शिपमेंट में बीते साल के मुकाबले में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पता चलता है कि 2024 के मुकाबले में इस सीजन में थोड़ी मंदी रही है। आइए जानते हैं कि एप्पल का आईफोन टॉप पर रहने वाला डिवाइस किन कारणों से बना है।
iPhone 16 बना नंबर 1
काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, काफी प्रमोशन और फेस्टिव सीजन में मजबूत चैनल एग्जीक्यूशन ने iPhone 16 को बिक्री में सबसे टॉप पर रहने में काफी मदद की। Vivo चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ भारत में वॉल्यूम के हिसाब से टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बना रहा, जिसमें Y-सीरीज का काफी योगदान रहा है जो कि छोटे शहरों और कस्बों में बेहतर ऑफलाइन रिटेल के साथ पसंद किया गया। इस दौरान 45 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाले फोन ने 17 प्रतिशत की रिकॉर्ड हिस्सेदारी हासिल की, जो किसी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा है। इसके चलते Apple का iPhone 16 लगातार तीसरी तिमाही में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना।
iPhone 16 की खासियतें
iPhone 16 भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 18 पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





