- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 15: कीमतों में...
प्रौद्योगिकी
iPhone 15: कीमतों में भारी गिरावट, 128GB वाला फोन ₹28,050 तक में उपलब्ध
Sarita
30 July 2025 7:10 AM IST

x
iPhone 15: Apple iPhone दुनिया में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले मोबाइल फ़ोन्स में से एक है। भारत में iPhone के प्रति दीवानगी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब Apple ने हमारे देश में अपना पहला स्टोर खोला था, तो लोग रात में ही स्टोर पर मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो जाते थे। प्रीमियम स्मार्टफोन्स में शामिल Apple का iPhone 15 शानदार ऑफर्स के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आज हम आपको 128GB वाले iPhone 15 के बारे में बताएंगे, जिसे Amazon पर न्यूनतम ₹28,050 तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Amazon पर ₹28,050 तक में उपलब्ध 128GB फ़ोन
128GB वाले Apple iPhone 15 की कीमत 69,900 रुपये है, जो Amazon पर 12 प्रतिशत की छूट के साथ ₹61,400 की कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से यह फ़ोन खरीदते हैं, तो आपको 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं हैं, तो आपको 3% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि iPhone 15 की खरीद पर Amazon शानदार एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर Amazon 33,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपना कोई पुराना फोन Amazon पर बेचते हैं, जिसके लिए आपको 33,350 रुपये मिलते हैं, तो आप नया 128GB iPhone 15 मात्र 28,050 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 15 5 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है
Apple के iPhone 15 स्मार्टफोन को 5 अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो रंगों में उपलब्ध है। iPhone 15 एल्युमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल डिज़ाइन के साथ आता है। इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A16 बायोनिक चिपसेट लगा है। iPhone 15 में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
TagsiPhone 15कीमतोंगिरावटiPhone 15pricesdrop जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





