- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 15:Flipkart सेल...

x
iPhone 15: iPhone 15 की कीमत एक झटके में कम हो गई है। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इस iPhone को अब लगभग 18,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रही Super Value Week सेल में इस iPhone को अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा iPhone 15 की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जाएगा। iPhone 17 सीरीज़ अगले महीने लॉन्च होगी। इस नई iPhone सीरीज़ के लॉन्च से पहले पुराने iPhone 15 में की गई यह बड़ी कटौती है।
iPhone 15 की कीमत में कटौती
Apple के इस iPhone को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। यह iPhone तीन स्टोरेज वेरिएंट- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। iPhone 16 के लॉन्च के बाद फोन की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद यह iPhone 69,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध था। अब इस फ़ोन की कीमत में 5,000 रुपये की और कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर यह 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्टेड है।
कीमत में कटौती के बाद, iPhone 15 की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस तरह आप इसे 61,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर ला सकेंगे। इसके अलावा, iPhone 15 की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
iPhone 15 के फीचर्स
Apple का यह iPhone 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इस iPhone में डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले है। फ़ोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP + 12MP के कैमरे मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का ही कैमरा दिया गया है। iPhone 15 में 6GB रैम के साथ A16 बायोनिक चिप दी गई है। यह iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसे iOS 18 में अपग्रेड किया जा सकता है।
TagsiPhone 15Flipkartसस्ताiPhone 15cheap जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





