प्रौद्योगिकी

Instagram: Reels देखने का मजा होगा दोगुना,जानिए क्या है Blend फीचर

Sarita
21 April 2025 7:55 AM IST
Instagram: Reels देखने का मजा होगा दोगुना,जानिए क्या है Blend फीचर
x
Instagram: अगर आप भी इंस्टाग्राम पर Reels देखने के शौकीन हैं और अक्सर अपने दोस्तों को मजेदार वीडियो भेजते रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने एप में एक धमाकेदार फीचर को लॉन्च किया है जिसे Blend कहा जा रहा है।
क्या है Blend फीचर?
Instagram का Blend फीचर एक तरह से "दोस्ती वाली फीड" है। इसमें आप और आपका कोई खास दोस्त मिलकर Reels देख सकते हैं, जो दोनों की पसंद पर आधारित होती हैं।
मतलब अगर आपको कॉमेडी पसंद है और आपके दोस्त को ट्रेंडी डांस वीडियो, तो Blend फीड में आपको दोनों तरह के कंटेंट के फीड मिलेंगे।
कैसे करें Blend का इस्तेमाल?
1. इंस्टाग्राम पर उस दोस्त को इनवाइट भेजें जिसके साथ आप Blend करना चाहते हैं।
2. जैसे ही वो इनवाइट एक्सेप्ट करेगा, आप दोनों के लिए एक खास Blend फीड बन जाएगी।
3. इस फीड में दिखने वाले Reels, आपकी और आपके दोस्त की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज होंगे।
4. आप इसे Instagram चैट के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं।
अब दोस्तों के साथ Reels देखने का एक्सपीरियंस पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और पर्सनल होगा। जब एक जैसी या कुछ अजीब Reels दिखेंगी, तो उन पर चैट में मस्ती करना और भी आसान हो जाएगा। ये फीचर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सोशल मीडिया को सिर्फ स्क्रॉल करने की जगह, किसी के साथ एंजॉय करना पसंद करते हैं।
Next Story