- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Instagram: बेकार के...
प्रौद्योगिकी
Instagram: बेकार के मैसेज से मिलेगा छुटकारा, तुरंत करें ये छोटी सी सेटिंग
Sarita
3 Jun 2025 7:36 AM IST

x
Instagram: आजकल इंस्टाग्राम हर किसी के मोबाइल पर है और लोग दिनभर इस पर फोटो, वीडियो और रील्स देखते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम चुपचाप आपके मोबाइल की बैटरी खत्म कर रहा है? जी हां, कई एंड्रॉयड यूजर्स ने शिकायत की थी कि उनका फोन जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है। अब गूगल ने खुद माना है कि इंस्टाग्राम ऐप में गड़बड़ी थी, जिससे बैटरी बहुत ज्यादा खत्म हो रही थी। अगर आप भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए और नया अपडेट तुरंत इंस्टॉल कर लीजिए।
इंस्टाग्राम ऐप से तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायतें बढ़ी
हाल ही में कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका फोन बिना किसी वजह के जल्दी गर्म हो रहा है और बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है। बाद में पता चला कि इस समस्या का कारण इंस्टाग्राम ऐप था। अब गूगल ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इंस्टाग्राम ऐप एंड्रॉयड डिवाइस की बैटरी तब भी खत्म कर रहा था, जब ऐप बैकग्राउंड में नहीं चल रहा था।
गूगल ने की पुष्टि और अपडेट करने की सलाह
गूगल ने बुधवार, 28 मई को एक सपोर्ट पोस्ट में कहा कि इंस्टाग्राम का नया अपडेट इस समस्या को ठीक करता है। गूगल ने सभी एंड्रॉयड यूजर्स को सलाह दी है कि वे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टाग्राम का नया वर्जन 382.0.0.49.84 डाउनलोड करें। यह वर्जन खास तौर पर बैटरी ड्रेन की समस्या को दूर करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इंस्टाग्राम की बैटरी अचानक इतनी तेजी से क्यों ड्रेन हो रही थी और इसके पीछे क्या तकनीकी कारण था।
कुछ यूजर्स ने इंस्टाग्राम लाइट का इस्तेमाल शुरू किया
कई यूजर्स ने इस समस्या से बचने के लिए इंस्टाग्राम लाइट ऐप का इस्तेमाल शुरू किया, जिसमें ज्यादा बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ लोगों ने पुराना वर्जन इंस्टॉल किया, लेकिन इससे उनके फोन ओवरहीट हो गए। वहीं, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि नया वर्जन इंस्टॉल करते ही समस्या खत्म हो गई। हालांकि, गूगल ने यह नहीं बताया कि कौन से फोन या एंड्रॉयड के कौन से वर्जन इस समस्या से प्रभावित हुए हैं।
गूगल पिक्सल फोन पर ज्यादा असर
गूगल ने सिर्फ यह जानकारी दी है कि मई 2025 अपडेट पाने वाले पिक्सल फोन में यह समस्या आई थी। अभी यह साफ नहीं है कि सैमसंग, श्याओमी, रियलमी जैसी दूसरी कंपनियों के फोन में यह समस्या आई थी या नहीं। इस बीच, इंस्टाग्राम का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। मेटा पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है, क्योंकि अमेरिका के FTC (फेडरल ट्रेड कमीशन) ने इस पर इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्रतिस्पर्धी ऐप खरीदकर "सोशल नेटवर्किंग एकाधिकार" बनाने का आरोप लगाया है। अगर आप भी एंड्रॉयड फोन पर इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं और बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो तुरंत गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टाग्राम का नया वर्जन डाउनलोड कर लें। इससे आपकी बैटरी की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है और फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी |
TagsInstagramमैसेजछुटकारासेटिंगInstagrammessageget ridsettingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





