- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Instagram: बच्चों के...
प्रौद्योगिकी
Instagram: बच्चों के लिए बढ़ाई सुरक्षा, 18+ कंटेंट नहीं दिखेगा
Sarita
15 Oct 2025 12:42 PM IST

x
Instagram: Instagram अब अपने किशोर उपयोगकर्ताओं के लिए और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए नया सुरक्षा फीचर लेकर आया है। मेटा ने घोषणा की है कि अब 13 से 17 साल के यूजर्स को केवल PG-13 लेवल का कंटेंट ही दिखाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि उन्हें अब एडल्ट (18+), ड्रग्स, हिंसा या खतरनाक स्टंट जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़े पोस्ट दिखाई नहीं देंगे। मेटा का कहना है कि यह बदलाव पिछले साल लॉन्च हुए “टीन्स अकाउंट्स” फीचर के बाद सबसे बड़ा अपडेट है।
मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि किशोर यूजर्स अब केवल उन्हीं पोस्ट्स तक पहुंच पाएंगे जो PG-13 मूवीज के समान हों। इसका मतलब यह है कि उन्हें केवल वही कंटेंट दिखाई जाएगा जो सामान्य 13+ फिल्मों में दिखाई जाती हैं। एडल्ट, हिंसा, ड्रग्स या खतरनाक स्टंट जैसे कंटेंट अब रिकमेंड या एक्सेस नहीं होंगे। यह कदम खासकर बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
अब किशोर अपने कंटेंट सेटिंग्स को खुद से नहीं बदल पाएंगे। यदि किसी बच्चे को अधिक खुला कंटेंट देखना है, तो इसके लिए उसे माता-पिता की अनुमति लेनी होगी। मेटा ने पैरेंट्स के लिए एक नया ‘Limited Content’ मोड भी पेश किया है। इस मोड में बच्चे को दिखाई जाने वाली पोस्ट, कमेंट्स देखने या छोड़ने की अनुमति को भी सीमित किया जा सकता है।
मेटा ने स्पष्ट किया है कि अब फूहड़ भाषा, जोखिम भरे स्टंट, नशे से जुड़े पोस्ट्स, मारिजुआना, अल्कोहल और gore जैसे कंटेंट सर्च रिजल्ट से हटा दिए जाएंगे। यदि कोई शब्द गलत वर्तनी में भी लिखा गया हो, तो सिस्टम उसे फिल्टर कर देगा।
मेटा के नए नियमों के तहत अब किशोर ऐसे अकाउंट्स को फॉलो नहीं कर पाएंगे जो बार-बार age-inappropriate कंटेंट पोस्ट करते हैं। अगर किसी अकाउंट के बायो या लिंक में OnlyFans जैसी साइट का जिक्र है, तो किशोर उसे फॉलो या मैसेज नहीं कर पाएंगे। यदि पहले से फॉलो किया है, तो भी उनके पोस्ट और कमेंट्स अब दिखाई नहीं देंगे।
मेटा ने कहा कि यह नया कंटेंट फिल्टर केवल पोस्ट तक सीमित नहीं है। AI चैट्स और इंटरैक्शन में भी PG-13 मानक लागू होंगे। अब AI असिस्टेंट्स किशोरों के साथ बातचीत में किसी भी ऐसे जवाब से बचेंगे जो बच्चों के लिए अनुपयुक्त हो। इसका उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किशोरों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ ऑनलाइन माहौल प्रदान करना है।
TagsInstagramबच्चोंसुरक्षाchildrensafetyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





