- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix ,8GB रैम और...
प्रौद्योगिकी
Infinix ,8GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ ग्लोबल मार्किट में लॉन्च किया पहला फ्लिप स्मार्टफोन
Tara Tandi
28 Sept 2024 11:34 AM IST

x
Infinix मोबाइल न्यूज़: Infinix Zero Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस जल्द ही भारत में भी आएगा। यह Infinix का पहला फ्लिप फोल्डेबल फोन है। फोन में 6.9 इंच की फोल्डेबल स्किन दी गई है। बाहर की तरफ एक और डिस्प्ले मिलती है, जिसका साइज 3.64 इंच है। इसमें मीडियाटेक का Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की बैटरी 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Infinix Zero Flip की कीमत
यह डिवाइस अभी नाइजीरिया में आया है। वहां इसकी कीमत 8GB + 512GB मॉडल के लिए NGN 1,065,000 (करीब 53,976 रुपये) है। इसे रॉक ब्लैक और ब्लॉसम ग्लो कलर में लाया गया है। ग्लोबल मार्केट में फोन की कीमत $599 (करीब 50,124 रुपये) है।
Infinix Zero Flip स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
Infinix Zero Flip में दो डिस्प्ले हैं। फोन को खोलने पर 6.9 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन मिलती है। यह LTPO AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। बाहर की तरफ, फोन में 3.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इसमें भी 120 Hz का रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। 195 ग्राम वजनी Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दो रियर कैमरे हैं, जिनमें से एक 50 MP का सैमसंग GN5 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है।
दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। Infinix Zero Flip में MediaTek का Dimensity 8020 प्रोसेसर है। इसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है और इसमें 512GB की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 4,720mAh की बैटरी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग, 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर कंपनी के कस्टम OS की लेयर है। फोन में JBL ऑडियो क्वालिटी के स्पीकर लगाए गए हैं। NFC का सपोर्ट है।
TagsInfinix8GB रैम512 GB स्टोरेजग्लोबल मार्किटलॉन्च फ्लिप स्मार्टफोन8GB RAM512GB storageglobal marketlaunch flip smartphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





