- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Hot 60 5G+ कल...
प्रौद्योगिकी
Infinix Hot 60 5G+ कल होगा भारत में लॉन्च, गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस
Tara Tandi
11 July 2025 7:30 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चीन की स्मार्टफोन मेकर Infinix के Hot 60 5G+ को कल (11 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। Hot 60 5G+ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला एक अलग गेमिंग मोड मिलेगा।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दी है। Hot 60 5G+ के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन को Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। यह HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करेगा। इससे गेमर्स को इमर्सिव साउंड, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और गेमप्ले के लिए इमेज स्टैबलाइजेशन मिलेगा।इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 12 GB तक LPDDR5x RAM और गेमिंग के लिए 90 fps तक सपोर्ट होगा। Infinix के Hot 50 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
हाल ही में कंपनी ने Hot 60i को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। कंपनी की Hot 60 सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन Hot 50i के लगभग समान है। इसमें 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Hot 60i की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डुअल-सिम वाले Hot 60i में 6.78 इंच का फुल HD+ (1,080 × 2,460 पिक्सल्स) IPS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Hot 60 5G+ में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' भी मिलेगा। यह बटन डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शंस पर कार्य करेगा। इसे 30 से अधिक एप्लिकेशंस के लिए कस्टमाइज किया सकेगा। इस बटन पर लॉन्ग-प्रेस से बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Folax को एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसमें Google का Circle to Search फीचर भी होगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.8 mm की होगी।
TagsInfinix Hot 60 5G+कल भारत लॉन्चगेमिंग फंक्शंसIndia launch tomorrowgaming functionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





