प्रौद्योगिकी

i Phone 17 series: लॉन्च से पहले कीमत लीक

Sarita
5 Sept 2025 10:09 AM IST
i Phone 17 series: लॉन्च से पहले कीमत लीक
x
iPhone 17 series: जैसे-जैसे Apple iPhone 17 Series की लॉन्च डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। अब एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सीरीज़ की कीमतें लीक हो गई हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 सितंबर को लॉन्च होने वाले नए iPhone लाइनअप के मॉडल्स को खरीदने के लिए लोगों को कितने पैसे चुकाने होंगे। आइए जानते हैं कि क्या Apple इस बार अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाला है या नहीं।
कितनी होगी कीमत?
TrendForce की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस फोन के शुरुआती 128GB वेरिएंट की कीमत US$799 (करीब 70,400 रुपये) होने की उम्मीद है। इसके 256GB मॉडल की कीमत $899 (करीब 79,200 रुपये) और 512GB वर्जन की कीमत $1,099 (96,800 रुपये) हो सकती है। अन्य मॉडल हो सकते हैं महंगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टैंडर्ड मॉडल को छोड़कर, iPhone 17 Air, 17 Pro और 17 Pro Max की कीमतों में 50-100 अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। लीक के अनुसार, iPhone 17 Air के 256GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 96,800 भारतीय रुपये) हो सकती है। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर (करीब 1,05,600 भारतीय रुपये) और Pro Max की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर (1,14,500 भारतीय रुपये) होने की उम्मीद है। स्टोरेज के हिसाब से इनकी कीमत में बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि ये सभी कीमतें अमेरिकी बाजार के लिए अनुमानित हैं। भारत में इनकी कीमत कितनी होगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
iPhone 17 सीरीज़ में मिलेंगे कई अपग्रेड
9 सितंबर को लॉन्च होने वाले लाइनअप में कई अपग्रेड मिलेंगे। इस सीरीज़ के सभी मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे। इनमें कंपनी के लेटेस्ट A19 सीरीज के चिपसेट शामिल होंगे। प्रो मॉडल के रियर डिज़ाइन में बदलाव होगा और पहली बार कंपनी अपने आईफोन के फ्रंट में 24MP का कैमरा जोड़ने जा रही है।
Next Story