प्रौद्योगिकी

50MP कैमरा वाले Samsung फ़्लैगशिप फ़ोन पर भारी छूट, ₹13,000 की बचत

Tara Tandi
31 Aug 2026 11:02 AM IST
50MP कैमरा वाले Samsung फ़्लैगशिप फ़ोन पर भारी छूट, ₹13,000 की बचत
x
नई दिल्ली: Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE 5G इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सस्ते में मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,900mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें कंपनी का Exynos 2400 प्रोसेसर भी मिलता है। यहां हम आपको Galaxy S25 FE 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy S25 FE 5G Price & Offers
Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹47,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे बैलेंस से भुगतान पर ₹1439 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹46,560 हो जाएगी। यह फोन सितंबर 2025 में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से ₹13,439 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा स्मार्टफोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G Specifications
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन सैमसंग एक्सीनॉक्स 2400 चिपसेट से लैस किया गया है। वहीं ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कंपनी ने इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Next Story