भारत
एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, चार लोगों की मौत
jantaserishta.com
31 Aug 2026 10:05 AM IST

x
मौके पर चीख-पुकार मच गई.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और वहां जा रही एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा 30 अगस्त को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। नोएडा से आगरा की दिशा में जा रहा राजस्थान नंबर का अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार में होने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया। इसी दौरान सामने से सड़क पर जा रही कार ट्रक की चपेट में आ गई।
ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है।
फिलहाल, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस हादसे में मृत लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





