- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 5500mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले OnePlus Nord 4 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट
Tara Tandi
19 Jun 2025 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर भारी बचत हो सकती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए OnePlus Nord 4 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 4 5G Price & Offers
OnePlus Nord 4 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 26,947 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल जुलाई में 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक पिक्सल क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,197 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 7,800 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने अतिरिक्त बचत हो सकती है।
OnePlus Nord 4 5G Features, Specifications
OnePlus Nord 4 5G में 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1240x2772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर काम करता है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल सोनी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 162.6 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 199.5 ग्राम है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





