- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ICC World Cup 2023 के...
प्रौद्योगिकी
ICC World Cup 2023 के सारे मैचेस फ्री में कैसे देखे
Apurva Srivastav
4 Oct 2023 11:59 PM IST

x
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। यह मैच कुल 45 दिनों तक चलेगा। इस पूरे आयोजन में कुल 48 मैच खेले जाएंगे. इस साल भारत आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप (ICC Men's क्रिकेट World Cup 2023) की मेजबानी करने जा रहा है. वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर यानी कल से शुरू हो रहे हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी.
किस टीम के लिए कब होगा मैच?
5 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
12 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
14 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान
16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
20 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
21 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड
25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
28 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड
4 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
5 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
7 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
11 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
15 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 1
16 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 2
19 नवंबर - फाइनल
हम 2023 में क्रिकेट विश्व कप किन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं?
डिज़्नी+हॉटस्टार 2023 में क्रिकेट विश्व कप को कवर करने जा रहा है। भारतीय उपयोगकर्ता डिज़्नी+हॉटस्टार प्लेटफ़ॉर्म के साथ विश्व कप मैच देख सकते हैं। विश्व कप के सभी मैच डिज्नी+हॉटस्टार पर मुफ्त में देखे जा सकते हैं। मोबाइल यूजर्स की बात करें तो वे डिज्नी+हॉटस्टार पर सभी मैच फ्री में देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि डिज्नी+हॉटस्टार पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के मैच भी देखे जा सकते हैं।
Next Story





