- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp पर अपना...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Tara Tandi
6 July 2026 3:49 PM IST

x
नई दिल्ली : WhatsApp ने हाल ही में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स अपना यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी जल्द ही यूजरनेम फीचर लाने वाली है, जिससे यूजर्स सिर्फ यूजरनेम का उपयोग करके दूसरों को सर्च कर पाएंगे और दूसरे भी उन्हें सर्च कर सकेंगे। कंपनी इस यूजरनेम फीचर को अपने यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी ऑप्शन प्रदान करने और प्लेटफॉर्म में वे दूसरों को कैसे दिखते हैं इसे बेहतर बना रही है। यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन अभी धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है और जल्द ही यह अधिकतर WhatsApp यूजर्स के लिए यह उपलब्ध हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आप अपने पसंदीदा यूजरनेम पर दावा कर सकते हैं, उससे पहले आप उसे रिजर्व कर सकते हैं। यूजरनेम रिजर्व करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड इस प्रकार है।
अपना WhatsApp यूजरनेम कैसे करें रिजर्व:
सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के बाद WhatsApp खोलना है।
iPhone यूजर्स स्क्रीन के नीचे-दाएं कोने में प्रोफाइल बटन पर टैप करें। वहीं एंड्रॉयड यूजर स्क्रीन के ऊपर-दाएं कोने में वर्टिकल डॉटेड लाइन से जाकर सेटिंग्स पर टैप करें।
उसके बाद अकाउंट सेटिंग्स मेनू पर जाना है।
फिर आपको योर अकाउंट सेक्शन में यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
अपने मौजूदा इंस्टाग्राम या फेसबुक यूजरनेम को ही अपना WhatsApp यूजरनेम बनाना है, या नया यूजरनेम सेट करने के लिए क्रिएट यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
आपको जो यूजरनेम सेट करना है, उसे डालकर देखें कि वह उपलब्ध है या नहीं।
सेव बटन पर टैप करना है।
WhatsApp यूजरनेम की कैसे करें सेट:
आपको अपने डिवाइस पर WhatsApp खोलना है और कंफर्म करें कि आपने अपना यूजरनेम रिजर्व या सेट कर लिया है।
अब अपने चयनित यूजरनेम के नीचे दिए गए कॉन्टैक्ट मी बाय माय यूजरनेम बटन पर टैप करना है।
इसके बाद पीपल हू नो माय की ऑप्शन का चयन करना है।
एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें पहले से सेट की गई की नजर आएगी। यहां आप नई यूजरनेम की पाने के लिए गेट ए डिफरेंट की बटन पर टैप कर सकते हैं।
अब सेव की बटन पर टैप करना है।
आप स्टेप 2 से 6 को फॉलो करके अपनी यूजरनेम की को रीसेट कर सकते हैं।
TagsWhatsAppयूजरनेम रिजर्वस्टेप बाय स्टेप प्रक्रियाWhatsApp Username ReserveStep by Step Processजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





