छत्तीसगढ़

CM साय ने प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर किया नमन

Nil dhankar
6 July 2026 12:57 PM IST
CM साय ने प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर किया नमन
x

रायपुर। CM साय ने प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। X पोस्ट सीएम साय ने लिखा, महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

डॉ. मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार विकसित, सशक्त एवं अखंड भारत के निर्माण की दिशा में सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।


Next Story