- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor Pad 10 टैबलेट...
प्रौद्योगिकी
Honor Pad 10 टैबलेट 8GB रैम, 10,100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
25 May 2025 12:01 PM IST

x
Honor Pad 10 टेक न्यूज़: Honor ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Honor Pad 10 मलेशिया में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ यूरोपियन मार्केट्स में भी इसे उतारा है। टैबलेट में कंपनी ने 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। टैबलेट में Snapdragon 7 Gen 3 चिपेसट दिया गया है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है। इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं टैबलेट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Honor Pad 10 Price
Honor Pad 10 की मलेशिया में कीमत RM1,499 (लगभग 30,000 रुपये) है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। टैबलेट को स्यान और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Honor Pad 10 Specifications
Honor Pad 10 में 12.1 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में 249 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 8GB Turbo RAM दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिसके ऊपर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है।
कैमरा की बात करें तो टैबलेट में दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हॉनर का यह टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 35W SuperCharge सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में कंपनी ने AI पावर्ड कई टूल दिए हैं। इनमें AI Honor Notes, AI Voice-note Sync, AI Notes Assistant, और AI Writing जैसे टूल शामिल हैं। टैबलेट के डाइमेंशन 277.07 x 179.28 x 6.29mm और वजन 525g ग्राम हैं।
TagsHonor Pad 10 टैबलेट8GB रैम10100mAh बैटरी लॉन्चHonor Pad 10 tablet8GB RAM100mAh battery launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





