- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honda के Activa...
प्रौद्योगिकी
Honda के Activa इलेक्ट्रिक को चलाना हुआ सस्ता, कंपनी ने घटाई बैटरी सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट
Tara Tandi
20 Jun 2025 6:05 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इसे चलाने का खर्च कम हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए बैटरी स्वाप सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट घटा दी है।
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Activa E के लिए बैटरी स्वाप का नया सब्सक्रिप्शन प्लान 'Lite' पेश किया गया है। इसकी कॉस्ट 678 रुपये (GST अतिरिक्त) की है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए इससे पहले बैटरी स्वाप सब्सक्रिप्शन की न्यूनतम कॉस्ट 1,999 रुपये (GST अतिरिक्त) की थी। HMSI के Lite प्लान में कस्टमर्स को प्रति महीने 12 बैटरी बदलने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अगर कस्टमर्स इस लिमिट से अधिक बैटरी को स्वाप करता है तो उसे प्रति बैटरी 180 रुपये का भुगतान करना होगा।
एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बिक्री लॉन्च के बाद से कम रही है। इसका एक बड़ा कारण इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए होम चार्जिंग का विकल्प नहीं होना है। पेट्रोल से चलने वाले वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश किया था। इसका डिजाइन एक्टिवा इलेक्ट्रिक के समान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। QC 1 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है।
कंपनी के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स करने के साथ ही नेवेगिशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है।
TagsHonda Activa इलेक्ट्रिक सस्ताकंपनी घटाई बैटरीसब्सक्रिप्शन कॉस्टHonda Activa Electric cheapercompany reduces batterysubscription costजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





