सांसद बृजमोहन ने JR दानी स्कूल के विद्यार्थियों को गणवेश और साइकिल वितरित की

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने JR दानी स्कूल के विद्यार्थियों को गणवेश और साइकिल वितरित की। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज JR दानी उत्कृष्ट शासकीय बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 के अवसर पर पौधारोपण कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों को नवीन गणवेश, पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिल वितरित की, जिससे वे आत्मविश्वास और सुविधा के साथ शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ सकें। साथ ही सभी को "नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (उल्लास)" की शपथ दिलाई, यह सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि सक्षम नागरिकों के निर्माण की दिशा में कदम है। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार , महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , पार्षद मुरली शर्मा , शाला विकास समिति अध्यक्ष रंजना महावर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
आइए, मिलकर यह संकल्प लें कि हम हर बालक-बालिका को शिक्षा का अधिकार नहीं, गुणवत्ता और अवसरों से भरपूर भविष्य देंगे।





