- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- HMD का नया 2G फीचर...
प्रौद्योगिकी
HMD का नया 2G फीचर फोन: 1000mAh बैटरी और IP52 रेटिंग के साथ हुआ पेश
Tara Tandi
5 Sept 2026 5:43 PM IST

x
नई दिल्ली: HMD ने मार्केट नया फोन HMD 106 2G पेश कर दिया है जो सिर्फ 2G कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है! इसे आप डिजिटल डिटॉक्स डिवाइस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आज की भागती-दौड़ती दुनिया में जब स्मार्टफोन से आपको ब्रेक चाहिए तो यह आपका सबसे बढ़िया साथी हो सकता है। HMD 106 2G सिर्फ उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो फोन से केवल कॉलिंग, और मैसेज करना चाहते हैं। सिम्पल होने के साथ-साथ कंपनी ने इसे भरोसेमंद भी बनाया है जिसके लिए फोन में IP52 रेटिंग मिलती है। रोजमर्रा की धूल और पानी के हल्के संपर्क से सुरक्षा इसमें दी गई है ताकि यह आसानी से खराब न हो। HMD 106 2G में LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 1000mAh की बैटरी से लैस है। ब्लूटूथ, FM जैसे कई और भी फीचर्स हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी खास बातें।
HMD 106 2G Price
HMD 106 2G की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन एक साधारण फीचर फोन है जो कि बहुत ही अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया जा सकता है। Nokiamob.net के अनुसार जल्द ही इसकी प्राइसिंग सामने आ सकती है।
HMD 106 2G Features
HMD 106 2G फोन बिना किसी फालतू फीचर वाला एक साधारण मोबाइल डिवाइस है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन को केवल कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए रखना चाहते हैं। कंपनी ने इसे Zero Lag, Zero Distraction टैगलाइन के साथ पेश किया है। फोन में केवल 2G कनेक्टिविटी मिलती है। यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 4MB RAM है और 8MB ROM दी गई है। यह स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 32GB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करता है।
HMD 106 2G प्रोसेसर के तौर पर Unisoc 6533G से लैस किया गया है। यह S30+ OS पर ऑपरेट करता है। 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी इसमें कंपनी ने लगाई है, यानी इसे यूजर निकाल भी सकता है। फोन में कंपनी ने कोई कैमरा भी नहीं दिया है। यह मिनिमल फीचर्स के साथ आता है जिसमें ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी है। फोन में FM रेडियो, स्नेक गेम भी दिया गया है। इसमें डुअल सिम लग सकती है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी दिया गया है।
Next Story





